एक दिन भगवान ने संता की मेमोरी डिलीट कर दी.
फिर उससे पूछा क्या तुम्हें कुछ याद है?
संता ने अपनी पत्नी का नाम
बता दिया….
भगवान हंसकर बोले – “पूरा सिस्टम
फॉर्मेट कर दिया पर वायरस फिर
भी रह गया…. !”😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
बहुत पुरानी बात है ….
एक आदिवासी अपने परिवार के साथ जंगल में ही
रहता था….
उसने और उसके परिवार ने कभी आईना नहीं
देखा था …
एक दिन जंगल में उसे शीशा मिल गया…
उसमें खुद को देखकर समझा कि उसके बाप की
तस्वीर है…
और वो उसे अपने घर ले गया और रोज बातें
करने लगा…
उसकी बीवी को शक़ हुआ…
एक दिन जब उसका पति घर से बाहर गया हुआ
था तब उसने वो शीशा निकाला…
खुद अपनी शक्ल देखकर बोली :
“अच्छा… तो ये है वो कलमुँही
जिस से मेरा पति रोज़ बातें करता है’
उसने शीशा अपनी सास को दिखाया,
तो सास बोली :
“चिंता मत कर…शुक्र मना…बुड्डी है,
जल्दी ही मर जाएगी”😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News