एक बार शर्मा जी वर्मा जी से मिले तो
शर्मा जी ने वर्मा जी पूछा कि- लॉकडाउन के दौरान तुमने क्या-क्या सीखा?
शर्मा जी- झाड़ू मारते समय आगे बढ़ना पड़ता है और पोंछा लगाते समय पीछे।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पहला दोस्त- क्या खा रहा है?
दूसरा दोस्त- गोलगप्पे खा रहा हूं
पहला दोस्त- अरे वाह अकेले-अकेले दावत उड़ाई जा रही है
दूसरा दोस्त- अब 10 रुपये के गोलगप्पे से पूरे मोहल्ले में भंडारा कराऊं क्या!?😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
एक औरत मंदिर में बैठी रो रही थी,
पुजारी- क्या हुआ बेटी…?
औरत- बाबा, कल रात मेरे पति गुजर गए…
पुजारी- ओहो… बहुत बुरा हुआ…
उन्होंने मरते वक्त कुछ कहा क्या बेटी…?
औरत – हां, कह रहे थे ‘मेरा गला छोड़ दे डायन…!’
पुजारी बेहोश…
पति ने पत्नी का हालचाल जानने के लिए मैसेज टाइप किया,
“कैसा है सिरदर्द”
लेकिन गलती से टाइप हो गया..
“कैसी हो सिरदर्द”
ऑफिस से निकले पति को 4 घंटे हो गए हैं, लेकिन घर जाने की हिम्मत नही हो रही है…!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पड़ोसन- मेरा लड़का आजकल बहुत तरक्की कर रहा है।
सपना- अच्छा कैसे?
पड़ोसन- पुलिस ने उस पर घोषित इनाम की रकम 5,000 से बढ़ाकर 10,000 कर दी है।
सपना के उड़ गए होश!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News