एक बार पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये…
अकबर- कौन हो तुम??
पप्पू- महाराज मैं पप्पू हूं…
अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
पप्पू- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)
अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो…
पप्पू- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
संता ने बंता से पूछा शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है?
बंता- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा…!!!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पत्नी- मेरे पुराने कपड़े डोनेट करूं क्या?
पति- फेंक दे, क्या डोनेट करना !
पत्नी- नहीं जी दुनिया में बहुत सी गरीब, भूखी प्यासी औरतें हैं, कोई भी पहन लेगी !
पति- तेरे नाप के कपड़े जिसको आ जाए वो भूखी प्यासी थोड़ी ही होगी!
पति की इस बात को सुनकर पत्नी ने पति की जमकर धुनाई कर दी…😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
परीक्षा शुरू होने से पहले चिंटू अपने दोस्त बंटी को ज्ञान दे रहा था…
अगर परीक्षा में सवाल बहुत कठिन हो तो आंखें बंद करना,
गहरी सांस लेना और जोर से बोलना- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है,
इसलिए इसे अगले साल फिर पढ़ूंगा।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News