एक बार एक पादरी ‘बार’ घुसा और जोर से चिल्लाया – “जो भी स्वर्ग जाना चाहता है, खड़ा हो जाय”
‘बार’ के सभी लोग खडे हो गये, बन्तासिंह को छोड कर.
पादरी उनके पास पहुँचा और बोला – बेटे, तुम मरने के बाद स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
बन्तासिंह बोले – मरने के बाद?? मैं तो समझा आप अभी के अभी एक लॉट ले जा रहे हो..!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक ‘बार’ में एक बन्दा बड़ी खुबसूरत सी शर्ट पहन के आया. बारटेन्डर ने कहा – वाह! क्या कमीज़ है? कहाँ से ली?आदमी बोला – ‘जार्जियो अरमानी’
थोड़ी देर बाद एक दूसरा आदमी अन्दर आया, उसकी पतलून देख कर बारटेन्डर ने कहा – वाह! क्या पतलून है? कहाँ से ली?दूसरा आदमी बोला – ‘जार्जियो अरमानी’
थोड़ी देर बाद एक तीसरा आदमी अन्दर आया, उसके जूते देख कर बारटेन्डर ने पुछा- वाह! क्या जुते है? कहाँ से लिये?तीसरा आदमी बोला – ‘जार्जियो अरमानी’
तभी एक आदमी नंग-धडंग बार में घुस गया, उसे देख कर बारटेन्डर चिल्लाया – ओ ओ, कहाँ घुसे आ रहे हो? कौन हो तुम?वो आदमी बोला – अरे मैं ही जार्जियो अरमानी हूँ.😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
लालू दाढी बनवाने के लिये नाई की दुकान में बैठा. नाई को लालू की दाढी बनाने में तकलीफ़ हो रही थी क्योंकि लालू के बाल वैसे ही छोटे छोटे थे.तो नाई ने अपने बक्से में से लकड़ी की एक छोटी सी गेंद निकाली और लालू को मुँह में रखने के लिये दी, जिससे दाढी अच्छे से बन सके.
दाढी बनने के बाद लालू ने पुछा – अगर यह गेंद मुँह से पेट में चली जाती तो क्या होता?
नाई बोला – क्या होता? तुम इसे अगले दिन सुबह (शौच के बाद) मुझे वापस कर देते, जैसे और लोगों ने दी थी.😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News