एक बार एक व्यक्ति बार में पहुँचा और एक लार्ज बीयर का आर्डर दिया. अभी बह पुरी भी खत्म नहीं कर पाया था कि उसे “प्राकृतिक बुलावा” आया. वह अपनी बीयर यूँही छोडकर नहीं जाना चाहता था, उसे डर था कि अगर उसने अपना ग्लास टेबल पर छोडा तो कोई और आके उसे पी जायेगा.
उसने एक तरकीब निकाली, अपने ग्लास के पास टेबल पर उसने एक नोट लिख कर छोडा – “मैंने इस बीयर में थूका हुआ है, इसे ना पियें”और बाथरूम की तरफ़ चला गया.
जब वापस आया तो बीयर तो उसे वैसे कि वैसे ही मिली, साथ ही एक नोट और मिला, जिसपर लिखा था – “मैंने भी थूक दिया है”😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक ‘बार’ में एक बन्दा बड़ी खुबसूरत सी शर्ट पहन के आया. बारटेन्डर ने कहा – वाह! क्या कमीज़ है? कहाँ से ली?आदमी बोला – ‘जार्जियो अरमानी’
थोड़ी देर बाद एक दूसरा आदमी अन्दर आया, उसकी पतलून देख कर बारटेन्डर ने कहा – वाह! क्या पतलून है? कहाँ से ली?दूसरा आदमी बोला – ‘जार्जियो अरमानी’
थोड़ी देर बाद एक तीसरा आदमी अन्दर आया, उसके जूते देख कर बारटेन्डर ने पुछा- वाह! क्या जुते है? कहाँ से लिये?तीसरा आदमी बोला – ‘जार्जियो अरमानी’
तभी एक आदमी नंग-धडंग बार में घुस गया, उसे देख कर बारटेन्डर चिल्लाया – ओ ओ, कहाँ घुसे आ रहे हो? कौन हो तुम?वो आदमी बोला – अरे मैं ही जार्जियो अरमानी हूँ.😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News