टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल में राखी ने अपने पति आदिल दुर्रानी खान पर धोखा देने के आरोप लगाये हैं. दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है. सोशल मीडिया पर आदिल की एक लड़की के साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. इस बीच राखी सावंत के भाई का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक्ट्रेस की दिमागी हालत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करते नजर आ रहे हैं.
राखी सावंत और आदिल खान के विवाद के बीच राखी के भाई का एक वीडियो इंस्टा पर वायरल हो रहा है. पैपराजी से बात करते हुए राखी के भाई कहते हैं कि, मां के निधन के बाद से वो थोड़ी सी अपसेट हो गई है इसलिए कुछ भी बोल रही है, अपने होश में नहीं है.मैं बस लोगों से हाथ जोड़कर विनती करूंगा कि उसकी बातों का बुरा न मानें…गलत मतलब न निकालें उसे माफ कर दें…राखी के फैंस से विनती करूंगा इस समय उसे आपके प्यार की जरूरत है.
भाई के इस बयान के बाद इस वीडियो पर राखी ने भी अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों को बताया कि, उनके भाई को उनकी मैरिड लाइफ के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
राखी ने लिखा, मैं जानती हूं कि ऐसा है…कृपया मेरे भाई को माफ कर दें क्योंकि वह मेरे हालात के बारे में नहीं जानता है मुझे लगता है कि वह मेरे रोने के बारे में सोच रहा है उसे मेरी शादी के बारे में कुछ भी नहीं पता है कि आदिल के साथ मेरे हालात क्या हैं और वह कुछ अलग बात कर रहा है. इसलिए गंभीरता से मत लो मेरे भाई क्या क्या बात हो रही है मेरा भाई मेरे बारे में कुछ नहीं जानता.
यह भी पढे –
जानिए,लंच करते वक्त आप भी करते हैं ये गलतियां तो आपको हो सकती है ब्लोटिंग की दिक्कत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News