लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री बिरला ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व लोक सभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री मनोहर जोशी जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए उन्होंने श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित कीं। सदन के संचालन की विशिष्ट और निष्पक्ष शैली के कारण उन्हें सभी दलों के नेताओं का सम्मान प्राप्त हुआ था।”
उन्होंने कहा, “श्री जोशी की कार्यपद्धति के अध्ययन ने सदन के सुचारू संचालन में मेरा मार्गदर्शन किया। उनका निधन मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। असीम पीड़ा की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”
श्री जोशी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उन्हें बुधवार को मुंबई में पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में थे। आज तड़के तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News