मैनपुरी (एजेंसी/वार्ता) उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट के लिये पांच दिसम्बर को होने वाले उपचुनाव में धांधली की आशंका जताते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बड़े नेताओं के साथ बैठकें कर चुनाव को प्रभावित करने की रणनीति बना रहे हैं।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लेने के बाद श्री यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा “ चुनाव आयोग देखे कि मैनपुरी में लोकसभा सीट का उपचुनाव निष्पक्ष कैसे होगा। अधिकारी रात को भाजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव को प्रभावित करने की रणनीति बना रहे हैं।
व्हाट्सएप पर चल रहा है कि किसकी ड्यूटी कहां लगाई जा रही है। मुझे रामपुर जाना पड़ रहा है,वहां पुलिस ने सपाइयों पर जुल्म की सारी हदें पार कर दी हैं।”विस्तृत समाचार के लिए हमा
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: नए भारत के निर्माण में टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो विजयन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News