मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रांची में चल रहे झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला हाकी टीम को बधाई दी है।
पटनायक ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, रांची में जापान को पराजित कर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 जीतने पर भारतीय महिला हाकी टीम को बधाई।
उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हाकी टीम आने वाले दिनों में भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखे तथा भारत को गौरवान्वित करता रहे। आगामी प्रतियोगितायों के लिए भारतीय महिला हाकी टीम को शुभकामनाएं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News