पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब नई शुरुआत को बेताब है। चीन के हुलुनबुइर में 8 से 18 सितंबर तक खेली जाने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी ओलंपिक के बाद भारतीय खिलाडि़यों का पहला अभियान होगी। आठ सितंबर को भारतीय टीम खिताबी बचाव की शुरुआत मेजबान चीन के खिलाफ करेगी। पीआर श्रीजेश के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम का यह पहला टूर्नामेंट होगा, जिसमें गोलकीपर के तौर पर किशन पाठक, सूरज करकेरा और कर्नाटक के एचएस मोहित पर सभी की निगाहें होंगी।
कई प्रमुख खिलाडि़यों को आराम
रिपोर्ट के तहत, स्ट्राइकर मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय जैसे कुछ खिलाडि़यों ने आराम के लिए अनुरोध किया है। ये खिलाड़ी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद नेशनल कैंप से जुड़ेंगे। वहीं टीम का नेतृत्व कप्तान हरमनप्रीत सिंह की ओर से किए जाने की संभावना है। हालाकि कंधे की चोट की वजह से टीम को प्रमुख मिडफील्डर हार्दिक सिंह की सेवाओं से वंचित रहना पड़ सकता है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News