करी पत्ता ही नहीं, इसका पानी भी है सेहत का खजाना – जानें कब और कैसे करें सेवन

भारतीय रसोई में अक्सर तड़के के लिए इस्तेमाल होने वाला करी पत्ता स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी खजाना है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि करी पत्ते का पानी (Curry Leaves Water) भी उतना ही फायदेमंद होता है। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

करी पत्तों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन A, B, C, और E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह न सिर्फ पाचन को दुरुस्त करता है, बल्कि बालों और त्वचा के लिए भी वरदान है।

करी पत्ते का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे:
1. वजन घटाने में मददगार
करी पत्ते का पानी मेटाबोलिज्म को तेज करता है और शरीर में फैट जमा होने से रोकता है।

2. लीवर और डाइजेशन के लिए फायदेमंद
यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

3. बालों के झड़ने और सफेद होने से राहत
करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं।

4. डायबिटीज कंट्रोल में सहायक
करी पत्ते का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

कैसे बनाएं करी पत्ते का पानी?
सामग्री:

10–15 ताजे करी पत्ते

1.5 गिलास पानी

विधि:
पानी को उबालें और उसमें करी पत्ते डालें। 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। छानकर गुनगुना ही पिएं।

सेवन का सही समय:
सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन सबसे ज्यादा लाभकारी होता है।

वजन घटाने या डिटॉक्स के लिए लगातार 15–20 दिन तक सेवन करें।

ध्यान रखें:
अत्यधिक मात्रा में सेवन से दस्त या गैस की समस्या हो सकती है।

किसी गंभीर बीमारी में पहले डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें:

‘Coolie’ में अब कमल हासन भी! 43 फ्लॉप के बाद बड़ी फिल्म से करेंगे वापसी