गर्मियों का मौसम आते ही कुछ लोगों को नाक से खून बहने की शिकायत होने लगती है, जिसे मेडिकल भाषा में नोज़ ब्लीडिंग कहते हैं। यह समस्या आमतौर पर बहुत गंभीर नहीं होती, लेकिन अगर बार-बार हो, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं।
गर्मी में नाक से खून क्यों आता है?
शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. भुमेश त्यागी बताते हैं कि तेज गर्मी में वातावरण में नमी की कमी (ड्रायनेस) हो जाती है, जिससे नाक के अंदर की नाजुक रक्त वाहिकाएं (ब्लड वेसल्स) फट सकती हैं। इसके पीछे कुछ आम कारण हो सकते हैं:
गर्म और सूखी हवाएं
नाक के अंदर बलगम का सूखकर जम जाना
बार-बार नाक साफ करना या रगड़ना
एलर्जी या संक्रमण
गर्म वातावरण में अधिक समय बिताना
नाक से खून आने पर क्या करें?
अगर अचानक नाक से खून आने लगे, तो घबराएं नहीं। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप तुरंत राहत पा सकते हैं:
झुक जाएं लेकिन पीछे की ओर नहीं, बल्कि आगे की ओर झुकें ताकि खून गले में न जाए।
सीधे बैठ जाएं, सिर को दिल से ऊंचा रखें।
नाक के निचले हिस्से (सॉफ्ट पार्ट) को उंगली से दबाएं और 10-15 मिनट तक दबाए रखें।
मुंह से सांस लें और नाक से छेड़छाड़ न करें।
नाक और माथे पर बर्फ या ठंडा कपड़ा रखें, जिससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ें और ब्लीडिंग कम हो।
20-25 मिनट बाद भी खून न रुके तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
नाक से खून आने के अन्य संभावित कारण
नाक या चेहरे पर चोट
एलर्जी या इंफेक्शन
बहुत अधिक सूखा वातावरण (Low humidity)
कुछ दवाएं, ड्रग्स या रेडिएशन थेरेपी
ऊंचाई वाले इलाकों में ऑक्सीजन की कमी और वायुदाब में बदलाव
नाक से खून आने से बचने के लिए सावधानियां:
गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखें
नाक में नारियल या बादाम का तेल हल्का सा लगा सकते हैं
सीधा सूरज या गर्म हवा से बचें
हवा में नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें
नाक में ज्यादा उंगली न डालें या बार-बार साफ न करें
यह भी पढ़ें:
सुबह खाली पेट ये फल कभी न खाएं, वरना हो सकती है पेट की परेशानी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News