बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने अपना जन्मदिन बेहद धमाकेदार अंदाज में मनाया. उन्होंने यॉट पर अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की. इसके फोटो और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. उन्होंने नोरा को बर्थडे की जमकर बधाइयां दीं.
वीडियो में नोरा मल्टी-कलर का फ्लोरल टॉप और मैचिंग स्कर्ट में नजर आईं, जिससे वह हमेशा की तरह गॉर्जियस लगीं. वहीं, वीडियो में वह एक अरैबिक गाने पर धूम मचाई नजर आईं.
नोरा ने सोशल मीडिया पर जैसे ही फोटो और वीडियो साझा किए, उन पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक फैन ने लिखा, ‘लव इट.’ दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको एंजॉय करते देखना अच्छा लगता है. अधिकतर फैंस वीडियो पर फायर और रेड हार्ट इमोजी देते रहे.
बता दें कि इंटरनेशनल रैपर निकी मिनाज के साथ जुगलबंदी को लेकर नोरा फतेही हाल-फिलहाल काफी चर्चा में रहीं. उन्होंने निकी के गाने डर्टी लिटिल सीक्रेट में जैक नाइट के साथ काम किया. वहीं, आगामी प्रोजेक्ट को लेकर नोरा ने बताया कि वह उन प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, जो उन्होंने इस साल किए हैं. लोग मुझे जल्द ही कमर्शियल फीचर फिल्म में लीड रोल करते हुए देखेंगे.
बता दें कि नोरा फतेही का नाम सुकेश चंद्रशेखर मामले में भी सामने आ चुका है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भी नोरा से पूछताछ कर चुकी है. हालांकि, नोरा ने दावा किया था कि वह कभी सुकेश से नहीं मिलीं. उनकी बातचीत सिर्फ व्हाट्सएप पर होती थी.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News