पटना (एजेंसी/वार्ता): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को कुढनी में हार की जिम्मेदारी लेते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सत्ता सौंप कर श्रीी शिवानंद तिवारी के आश्रम चले जाना चाहिए।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि श्री नीतीश कुमार का जनाधार खत्म हो चुका है। उन्हें अब जदयू का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में विलय भी जल्द ही कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री ललन सिंह कुढनी विधान सभा उप चुनाव में अपनी जाति का वोट भी पार्टी को नहीं दिलवा सके। मुख्यमंत्री की सभाएं बेअसर रहीं।
मोदी ने कहा कि कुढनी और गोपालगंज, दोनों चुनाव क्षेत्रों में भाजपा ने सात दलों का चक्रव्यूह तोड़ कर कर स्वयं को आधुनिक अभिमन्यु सिद्ध किया। उन्होंने कहा कि यह बिहार में बड़े बदलाव का साफ संकेत है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: अजय देवगन ने काजोल की फिल्म सलाम वेंकी की तारीफ की, कहा- यह बेहद खास हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News