टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में जल्द ही लीप एपिसोड शुरू होने वाला है. इस शो में पहले राम कपूर और प्रिया कपूर की विदाई होने वाली है और जल्द ही इनकी बेटियां शो को आगे बढ़ाएंगी. शो में नई कहानी के लिए नये कलाकार भी चुन लिए गए हैं. इस बीच शो की नई एक्ट्रेस नीति टेलर ने कास्ट को ज्वॉइन करने के बाद शूटिंग शुरू कर दी है.
‘बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2’ के लीड स्टार्स टीवी एक्टर नकुल मेहता और दिशा परमार ने शो छोड़ दिया है. इस वजह से शो में अब करीब 20 साल का लीप दिखाया जाएगा. शो में प्रिया और राम की दो बेटियां दिखाई गई हैं- पीहू और प्राची. नीति टेलर इस शो में प्राची कपूर का रोल निभा रही हैं वहीं पीहू का रोल पूजा बैनर्जी निभा रही हैं. हाल ही में शो के एक्टर्स के बारे में खुलासा हुआ है और ये नई स्टारकास्ट देखकर फैंस अब बेसब्री से लीप का इंतजार कर रहे हैं.
आपको बता दें, पूजा बनर्जी टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई बड़े-बड़े सीरियल्स में अहम भूमिका निभाई है. ‘कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे हिट टेलीविजन शो के लिए जानी जाने वाली पूजा बनर्जी पिछले साल ही मां बनी हैं और उन्होंने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है. मां बनने के बाद एक बार फिर से पूजा बनर्जी छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं, इससे पहले वो ‘कुमकुम भाग्य’ में रिया मेहरा का किरदार निभा रही थीं.
यह भी पढे –
क्या आपको भी आधी रात लगती है तेज प्यास और सूख जाता है गला,जानिए कारण
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News