भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता निरहुआ ने केवल दो ही अभिनेत्रियों के साथ सबसे ज्यादा फिल्में की हैं. एक आम्रपाली दुबे और दूसरी पाखी हेगड़े. आम्रपाली दुबे के आने से पहले निरहुआ अपनी हर दूसरी फिल्म में पाखी हेगड़े के साथ नजर आते थे. यूं तो पाखी हेगड़े भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कहते हुए छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी की छाप छोड़ रही है लेकिन क्या आप जानते हैं निरहुआ और पाखी हेगड़े की पहली मुलाकात कैसी रही थी.
यूट्यूब चैनल से हुई खास बातचीत में पाखी हेगड़े ने निरहुआ और अपनी पहली मुलाकात का किस्सा जग जाहिर किया है. पाखी हेगड़े ने बताया कि जब वह निरहुआ से पहली बार मिली थी तो उन्हें डायरेक्टर ने बताया था कि इस फिल्म के लीड एक्टर निरहुआ हैं और उन्हें पहले ही दिन निरहुआ के साथ बोल्ड सीन फिल्माने के लिए कहा गया था. यूं तो पहले पाखी हेगड़े ने सीन फिल्माने से मना कर दिया था लेकिन डायरेक्टर के समझाने पर एक्ट्रेस ने हामी भर दी.
पाखी हेगड़े ने बताया था कि उस दौरान निरहुआ को किसिंग सींस की कुछ ज्यादा जानकारी नहीं थी. वह इस सीन को फिल्माने में काफी अनकंफरटेबल फील कर रहे थे. उनके हाथ तक कांप रहे थे जिसकी वजह से डायरेक्ट को रीटेक लेने पड़ रहे थे. एक्ट्रेस ने बताया कि पहले तो उन्होंने डायरेक्टर को निरहुआ को समझाने के लिए कहा लेकिन डायरेक्टर ने उन्हें सलाह दी कि वह खुद जाकर निरहुआ को समझाएं ताकि सीन सही से शूट हो पाए.
यह भी पढे –
प्रेगनेंसी में भूलकर भी न खाएं देसी घी, बढ़ सकती है कई परेशानियां,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News