भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ियों में निधी झा और यश कुमार की जोड़ी टॉप पर शुमार होती है. निधि झा और यश कुमार आज एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं. पत्नी अंजना सिंह को तलाक देने के बाद निधि झा के साथ यश कुमार ने दूसरी शादी रचाई है. यश कुमार की जिंदगी में दूसरा प्यार बनकर आई निधि झा ने उनकी जिंदगी खुशियों से भर दी है.
निधि झा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- इतनी शरीफ बीवी कहां मिलेगी. इसी के साथ उन्होंने यश कुमार को भी कैप्शन में टैग किया है. चलिए आपको बताते हैं वो 3 तरीके क्या हैं जिसके कारण यश कुमार इतने खुश रहते हैं. निधि झा ने टिप्स देते हुए कहा कि – अपने पति को खुश करने के 3 तरीके पहला उसकी बात सुने दूसरा अपने पति को उसके दोस्तों के साथ घूमने जाने दें… तीसरा क्या है वो आप खुद इस वीडियो में सुन लीजिए…
निधि झा के तीसरे तरीके ने यकीनन आपको भी हंसने पर मजबूर कर दिया होगा. निधि झा ने तीसरा तरीका एक मजेदार ट्विस्ट के साथ बताया है. निधि झा अपना तीसरा तरीका बता ही रही थी कि इस बीच उन्हें टोकते हुए उनके पतिदेव कुछ कहने लगते हैं जिसको सुन एक्ट्रेस भड़क जाती हैं, एक्ट्रेस पति से चिल्लाते हुए बोलती है कि कहती हूं ना जब भी मैं बात किया करूं तो बीच में मत बोला करो… पति पर चिल्लाने के तुरंत बाद निधि झा बोलती हैं तीसरा तरीका यह है कि अपने पति को बोलने का पूरा मौका दिया.
यह भी पढे –
हल्दी खाना हमेशा फायदेमंद ही नहीं होता है बल्कि कई बार यह नुकसान भी कर देती है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News