बॉलीवुड एक्टर यश कुमार ने निधि झा से शादी रचाने के बाद अपनी पहली होली बड़ी धूमधाम से मनाई है. बीते दिन निधि ने होली के 1 दिन पहले ही होलिका दहन की वीडियो साझा करते हुए दर्शकों को होली की शुभकामनाएं दी थीं. साथ ही अपनी होली सेलिब्रेशन में अपने चाहने वालों को भी शुमार किया. यह कपल होली के रंग में रंगा नजर आ रहा था. एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए इन्होंने खूब धूमधाम से होली का जश्न मनाया है. शादी के बाद निधि झा की पहली होली बड़ी ही शानदार रही है.
वीडियो में यश कुमार बोलते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने होलिका दहन 1 दिन पहले इसलिए मनाई है क्योंकि महाराष्ट्र में एक दिन पहले ही मनाई जाती है. भोजपुरी सिनेमा के इस रोमांटिक कपल की कई वीडियोस इंटरनेट पर खूब धूम मचा रही हैं. बीते दिन की तस्वीरें और वीडियो अभी वायरल होना बंद भी नहीं हुई थी कि लेटेस्ट तस्वीरों ने भी खूब धमाल मचा दिया हैं. निधि झा ने हाल ही में तुषार झा के साथ भी एक होली सेलिब्रेशन की वीडियो शेयर की है.
अंजना सिंह को तलाक देने के बाद यश कुमार ने निधि झा के साथ दूसरी शादी रचाई है. दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश नजर आ रहे हैं. निधि झा यश कुमार को बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं और यश कुमार भी अपनी पत्नी को खुश करने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं. दोनों की रोमांटिक वीडियोस आए दिन इंटरनेट के गलियारों पर वायरल होती नजर आती हैं.
यह भी पढे –
धमनियों की गंदगी को क्लीन कर देगा लहसुन में मिला यह जूस,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News