श्रीनगर (एजेंसी/वार्ता): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के चार आतंकवादियों पर 10-10 लाख रुपये का इनाम रखा है। दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में दो पाकिस्तानियों सहित चार आतंकवादियों के लिए इनाम की घोषणा करने वाले पोस्टर चिपकाए गए है।
एनआईए ने कुलगाम निवासी बासित अहमद डार, श्रीनगर के सज्जाद गुल, सिंध पाकिस्तान के सलेम रहमानी और पंजाब पाकिस्तान के निवासी सैफुल्ला साजिद जट्ट सहित टीआरएफ के चार उग्रवादियों में से प्रत्येक के खिलाफ 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: जनवरी में यूपी पहुँचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News