बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फाइनली जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक ड्रीमी वेडिंग की. इस जोड़े ने अपनी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए. वैसे सिड-कियारा की ग्रैंड वेडिंग का जश्न अभी भी बाकी है. न्यूली वेड कपल दिल्ली और मुंबई में अब दो रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने की तैयारी कर रहा है.
ऑफिशियली मैरिड कपल सिद्धार्थ और कियारा अब जैसलमेर से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कपल एक प्राइवेट जेट से सीधे दिल्ली में सिद्धार्थ के घर जाएगा. 8 फरवरी यानी आज निजी जेट से सिड और कियारा जैसलमेर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. इसके बाद कपल 9 फरवरी को यहां रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे.
न्यूली वेड कपल 12 फरवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट करेगा. इसके लिए सिड-कियारा ने इंडस्ट्री के अपने कई दोस्तों को इनवाइट किया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने जानकारी दी थी, “सिड और कियारा 12 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन देंगे जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह समेत तमाम सेलेब्स और मीडिया को भी इनवाइट किया गया है.
बता दे कि कियारा ने अपने बिग डे पर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ बेबी पिंक और सिल्वर रंग का लहंगा पहना था. वहीं सिद्धार्थ ने मनीष की डिजाइन की हुई गोल्डन शेरवानी पहनी थी.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News