नीम की पत्तियां संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती हैं (Complete health care). यदि आप पेट से लेकर बाल, त्वचा या दांत किसी भी अंग की समस्या से परेशान हैं तो नीम का सेवन (Eating Neem Leaves) आपके लिए लाभकारी रहेगा.
नीम की खूबी क्या है?
नीम एस्ट्रिजेंट की तरह काम करता है. आसान भाषा में आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि यह आपकी त्वचा में कसावट लाने में मददगार है.
नीम का तेल या फेस पैक स्किन के लिए ड्राइनेस लाने वाला और जल्दी से त्वचा में समाने वाला होता है यानी बहुत लाइट होता है. इसलिए ऐक्ने प्रोन स्किन या ऑइली स्किन के लिए ये एक शानदार विकल्प है.
नीम का लेप त्वचा की जलन को शांत करने का काम करता है. सनबर्न, टैनिंग, स्किन डिहाइड्रेशन इत्यादि को दूर करने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं.
नीम की पत्तियां क्यों खाएं?
आपने नीम की ताजी कोंपल को खाने के बारे में जरूर सुना या पढ़ा होगा. नीम की जो नई पत्तियां होती हैं, जिनका रंग हल्का मरून होता है, ये पत्तियां चबाने में कड़वी नहीं लगती हैं और स्वस्थ रहने के लिए रामबाण औषधि होती हैं.
हर दिन सुबह के समय खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से शुगर की समस्या नहीं होती है.
जो लोग रोज नीम की पत्तियां खाते हैं, उनका पाचन ठीक रहता है.
नीम की पत्तियां खाने से लंग्स सुरक्षित रहते हैं और सांस संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं.
थकान हावी नहीं होती है और मूड फ्रेश रहता है.
शरीर पर चोट लगने के घाव जल्दी भर जाते हैं.
जी मिचलाना (nausea) या मितली की समस्या नहीं होती है.
यह भी पढे –
फिटकरी के साथ ये तेल मिलाकर बालों में लगाने से डैंड्रफ खत्म हो जाता है , स्किन भी चमकदार होती है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News