रिंकू: मेरी पत्नी एक हफ्ते से गायब है…
पुलिस: उनकी कोई निशानी है?
रिंकू: जी ये चुन्नू छह साल का और ये मुन्नू चार साल का है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पत्नी- सुनो! तुम्हारा जिगरी दोस्त मिट्ठू शादी करने जा रहा है,
और जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली है, वो बेकार है।
तुम्हारे मिट्ठू की ज़िंदगी बरबाद हो जाएगी।
चलो, चलकर उसे समझाएं।
रिंकू: मैं नहीं जाऊंगा। मुझे कौन समझाने आया था?😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
रिंकू रोज रात को सोने से पहले चीनी का डिब्बा देखता और फिर सोने जाता…
पत्नी से रहा नहीं गया, एक दिन उसने पूछ ही लिया…
क्यूं जी, ये रोज़ आप सोने से पहले शक्कर का डिब्बा क्यों देखते हो…?
रिंकू : डॉक्टर ने बोला था कि घर में रात को शुगर चेक कर लिया करो…!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
रिंकू ने अपने दोस्त पंटू से कहा, इतना मीठा-मीठा बोलती है पड़ोसन, कसम से शुगर हो गई है।
पंटू ने पूछा: फिर कैसे कंट्रोल करते हो?
रिंकू बोला: वो तो शुक्र है बीवी का। कड़वा-कड़वा बोल के बैलेंस करती है।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News