भोलू- मेरे दादा जी इतने अमीर और भुलक्कड़ थे कि लाठी बिस्तर पे रख के खुद कोने में सो जाते थे।
शीटू- अबे ये तो कुछ भी नहीं।
भोलू- कैसे?
शीटू-मेरे दादा जी इतने अमीर और भुलक्कड़ थे की पान चबा कर बिस्तर पे थूक देते और खुद खिड़की से नीचे कूद जाते थे।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
आज सुबह मैं जैसे ही घर से निकला,
एक बिल्ली मेरा रास्ता काट गई, मैं वही रुक गया।
मुझे खड़ा देख बिल्ली हंसते हुए बोली,
अबे निकल जा, तेरी तो शादी हो चुकी है, अब इससे बुरा तेरा क्या होगा।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में पत्नी (पति से) बोली – अब हद हो गई।
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।
पति- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News