राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को रविवार को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के सभी स्वरूपों से लड़ने की प्रतिज्ञा दोहराने का लोगों से आग्रह किया।
पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादी समुद्री मार्ग से 26 नवंबर 2008 को मुंबई में घुसे थे और अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा अभियान करीब 60 घंटे तक चला था।
मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ राष्ट्र 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के सभी पीड़ितों को दुख के साथ याद करता है। हम जान गंवाने वाले बहादुर लोगों को याद करते हुए उनका सम्मान करने में उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं।”
उन्होंने कहा,”मैं उन बहादुर सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राण दे दिए। उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए, आइए हम हर जगह आतंकवाद के सभी स्वरूपों से लड़ने की अपनी प्रतिज्ञा को दोहराएं।”
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News