बांग्लादेश के खुलना में दिल्ली के श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर केस सामने आया है। यहां एक शादीशुदा शख्स ने अपनी हिंदू प्रेमिका का सिर काटकर कत्ल कर दिया। इसके बाद शव के टुकड़े किए और उन्हें नाले में बहा दिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांग्लादेश पोस्ट के मुताबिक, मारी गई लड़की का नाम कविता और आरोपी का नाम अबु बकर है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई दिन से उसके और कविता के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी से तंक आकर उसने कविता का कत्ल कर दिया।
बांग्लादेश पुलिस ने बताया, कविता और अबु रिलेशन में थे। कविता को पहले यह पता नहीं था कि अबु शादीशुदा है। अबु ने उसे कभी यह बताया भी नहीं। जब लड़की को यह पता लगा कि अबु ने उसे धोखा दिया है तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों में रोज लड़ाई होने लगी।
इसके बाद अबु ने कविता को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पहले सिर काटकर कत्ल किया। इसके बाद शरीर के 3 टुकड़े किए और एक बैग में रख दिए। बाद में उन्हें नाले में बहा दिया।
– एजेंसी/न्यूज़ हेल्पलाइन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News