आयुर्वेद में मुलेठी को एक शक्तिशाली औषधि के रूप में जाना जाता है। यह ना सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि कई छोटी-बड़ी समस्याओं में तुरंत राहत भी देता है। खासकर सर्दियों के मौसम में इसका सेवन और भी फायदेमंद साबित होता है। आइए जानें, ठंड के मौसम में मुलेठी के चमत्कारी लाभ।
1. सर्दी-जुकाम से राहत
ठंड लगना, गले में खराश या खांसी होना आम है। ऐसे में मुलेठी एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करती है। इसकी जड़ में मौजूद तत्व श्वसन तंत्र को साफ करते हैं और गले की सूजन कम करते हैं। आप मुलेठी को चाय या काढ़े में मिलाकर आसानी से सेवन कर सकते हैं।
2. सिर दर्द में आराम
मुलेठी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिर दर्द में राहत देने का काम करते हैं। इसे सरसों या नारियल तेल में गर्म कर सिर में मालिश करने से तनाव और दर्द में काफी राहत मिलती है।
3. पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त
पेट की समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, अल्सर या पित्त की दिक्कतों में मुलेठी बहुत प्रभावी है। इसके लिए आप मुलेठी की चाय बना सकते हैं या फिर मुलेठी का पानी पी सकते हैं। यह पाचन क्रिया को बेहतर करता है और आंतों को शांत रखता है।
4. मुंह के छालों में असरदार
अगर आपके मुंह में बार-बार छाले हो जाते हैं, तो मुलेठी आपकी मदद कर सकती है। यह एंटीबैक्टीरियल और सूदिंग होती है। आप मुलेठी पाउडर में थोड़ा सा शहद मिलाकर छालों पर लगा सकते हैं। इससे जलन कम होगी और छाले जल्दी ठीक होंगे।
यह भी पढ़ें:
तुलसी विरानी की घर वापसी: स्मृति ईरानी फिर से करेंगी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कमबैक
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News