‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) की जिंदगी में इस वक्त काफी कुछ चल रहा है. एक तरफ उनकी आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ गुपचुप शादी की खबर तो दूसरी ओर उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं. राखी की मां की हालत बहुत खराब है.
हाल ही में, राखी सावंत ने पैपराजी संग बातचीत में बताया कि अंबानी जी उनकी मदद कर रहे हैं. राखी ने कहा, “अंबानी जी जो हैं वो मदद कर रहे हैं और नामदेव जोशी, वो हेल्प कर रहे हैं. जो ज्यादा प्राइज है ना उसे थोड़ा कम प्राइज करके दो महीने के लिए हम मम्मी को क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं.”
राखी ने बताया कि उनकी मां की हालत ऐसी हो गई है कि वह किसी को पहचान भी नहीं पा रही हैं, ना ही खा पा रही हैं. राखी ने कहा, “मम्मी का आधा बॉडी पैरालाइज्ड हो गया है.
कुछ दिन पहले राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल खान संग अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी. राखी ने वेडिंग फोटोज-वीडियोज शेयर करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने और आदिल ने 7 महीने पहले निकाह कर लिया था. आदिल पहले शादी को एक्सेप्ट नहीं कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया था. राखी ने बताया था कि सलमान खान (Salman Khan) की वजह से उनका घर बसा है.
यह भी पढे –
अगर शरीर में दिख रहा है ये लक्षण तो यह हो सकता हैं गठिया का संकेत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News