मिस्टर मंटू पैंतीस के हो चुके थे, अच्छी-खासी नौकरी करते थे, पर अभी तक अविवाहित थे….
एक दिन एक दोस्त ने टोक ही दिया – अरे संजू , शादी-वादी करने का इरादा है कि नहीं …
मंटू बोले – कोशिश तो पूरी कर रहा हूँ कि जल्दी ही हो जाए….. अखबारों में विज्ञापन दिया हुआ है, इन्टरनेट पर भी बायोडाटा डाल रखा है …
दोस्त – तो फिर किसी का जवाब नहीं आया क्या ?
मंटू– आया है न ! बहुत सी बहनों ने अपना बायो-डाटा भेजा है …. बस उन्हीं पर विचार चल रहा है !!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
बॉस नई Audi कार खरीद कर लाया… उसके कर्मचारी जब उसे नई कार की बधाई दे रहे थे तब उसने सभी को संबोधित करते हुए कहा –
अगर आप लोग कड़ी मेहनत करेंगे, समय पर ऑफिस आयेंगे, ओवरटाइम करेंगे यहाँ तक कि छुट्टी के दिन भी काम करेंगे तो यकीन मानिए…… अगले साल मैं इससे भी और बड़ी और बेहतर कार खरीद लूँगा … !!!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
मंटू अपनी दादी से – दादी माँ आप टेँ बोल कर दिखा सकतीं है मुझे ?
दादी – टेँ …!
मंटू – वाह दादी एक बार और ?
दादी – टेँ …!!
मंटू – दादी आप तो कमाल की टेँ बोलती हैँ…. एक बार मम्मी को भी बोलकर दिखाओ ना ?
दादी – क्यों रे तेरी माँ को क्यों बोलकर दिखाऊं ?
मंटू– नीचे मम्मी अपनी सहेलियों से कह रही हैँ… ये बुढिया पता नहीँ कब “टेँ” बोलेगी ?😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News