मोटे राम एक शहर घूमने गए वहां प्लेटफार्म पर रखी वजन करने वाली
मशीन पर लिखा था ‘मैं आपका वजन कर सकती हूं।‘ कृपया रुपया
डालिए।
मोटे राम उस पर चढ़ गए और रुपया डाला।
मशीन से फौरन कार्ड निकला, जिस पर लिखा था- सावधान, कृपया
एक-एक करके खड़े हो एक साथ नहीं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
शर्माजी (नेता दोस्त से)- यार आजकल मैं बहुत परेशान हूं।
नेताजी (शर्माजी से)- क्यों क्या हुआ?
शर्माजी (नेता दोस्त से)- दरअसल मेरे बच्चे का विकास रुक गया है।
खाने-पीने पर भी यह मोटा नहीं होता। किसी अच्छे डॉक्टर का नाम
बताओ।
नेताजी (शर्माजी से)- डॉक्टरो के पास जाने से कुछ नहीं होगा। इसका
नाम भ्रष्टाचार रखो। फिर देखना इसका विकास किस रफ्तार से होता है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
शर्माजी (दुकानदार से)- कहां है मेरा गिफ्ट?
दुकानदार (शर्माजी से)- कौन सा गिफ्ट?
शर्माजी (दुकानदार से)- कल जो मैंने मिनरल वाटर की बोतल खरीदी थी
उस पर फ्री गिफ्ट था, वो कहां है?
दुकानदार (शर्माजी से)- उस पर कोई गिफ्ट नहीं है।
शर्माजी (दुकानदार से)- बेवकूफ समझते हो! बोतल पर साफ -साफ लिखा
था: 100 प्रतिशत बैक्टीरिया फ्री।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News