मोहन बागान सुपर जायंट ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग मैच में ईस्ट बंगाल से 2-2 से रोमांचक ड्रा खेला। ईस्ट बंगाल ने तीसरे मिनट में अजय छेत्री के गोल से बढ़त हासिल की लेकिन अर्मांडो सादिकू ने 17वें मिनट में गोल कर मोहन बागान को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
ब्राजील के क्लेटन सिल्वा ने 55वें मिनट में पेनल्टी से गोल कर ईस्ट बंगाल को फिर 2-1 से बढ़त दिलायी। पर दिमित्रि पेत्राटोस ने 87वें मिनट में मोहन बागान को बराबरी पर लाकर मैच ड्रा कराया।
इससे पहले पंजाब एफसी ने बेंगलुरु एफसी पर 3-1 की जीत हासिल की। इस जीत से पंजाब की टीम 13 मैच में 11 अंक लेकर तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गयी। वहीं बेंगलुरु की टीम 11 अंक से 10वें स्थान पर खिसक गयी। विल्मर जोर्डन गिल, लुका माजसेन और मादिह तलाल ने घरेलू टीम के लिए गोल दागे। बेंगलुरु की टीम के लिए एकमात्र गोल सुनील छेत्री ने किया। पंजाब की टीम अब 12 फरवरी को कोच्चि में केरला ब्लास्टर्स एफसी से भिड़ेगी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News