मुंबई (एजेंसी/वार्ता): टीवी के जानेमाने अभिनेता मोहित रैना फिल्म लंब में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ काम करते नजर आयेंगे। कियारा आडवाणी जल्द ही निर्देशक विजय लालवानी की फिल्म में नजर आएंगी। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसका टाइटल लंब है।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कियारा के अपोजिट टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित रैना को कास्ट किया गया है। इस थ्रिलर ड्रामा में की कहानी कियारा के कैरेक्टर के इर्द-गिर्द होगी, लेकिन मोहित भी फिल्म में स्ट्रांग कैरेक्टर निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल से शुरू होगी।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: अश्विन, कुलदीप ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News