नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुई दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों तथा घायलों के लिए सहायता की घोषणा की है।
मोदी ने ट्विटर पर एक संदेश में इस घटना पर शोक-संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये और इस घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
मोदी ने ट्वीट किया,“ मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुई दुर्घटना में आठ लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे: पीएमएटनरेंद्रमोदी।”
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: आईआईटी कानपुर ने इस्पात, कार्बनिक पदार्थ से तैयार सोलर सेल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News