एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ की अपार सफलता के बाद एमएम कीरवानी वर्ल्ड फेमस नाम बन गए हैं. इस गाने ने इस साल गोल्डन ग्लोब और कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं. कीरवानी का मानना है कि ये अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय संगीत के लिए एक नए युग की शुरुआत है. अपनी इस सफलता से कीरवानी काफी खुश हैं, लेकिन इस जश्न को वो अलग तरह से सेलिब्रेट कर रहे हैं.
जी हां, हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कीरवानी ने कहा, ‘जीत की फिलिंग काफी अच्छी है, लेकिन, ऐसा नहीं है कि जश्न में मैं जोर-जोर से चिल्ला रहा हूं और दोस्तों को बुलाकर शैंपेन पार्टियों में शामिल हो रहा हूं. मैं ऐसा नहीं करता. मैंने अपने 34 साल के लंबे करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं.’
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे प्रोजेक्ट बाहुबली ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए. तब भी मैंने कुछ भी सेलिब्रेट नहीं किया. ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर मैं अपनी सफलता का जश्न मनाता हूं, तो उस समय मेरा मूड अच्छा हो सकता है. लेकिन बाद में, अगर मुझे कोई असफलता मिलती है, तो ये मुझे उदास कर देगा. इसलिए न तो मैं सफलता का जश्न मनाता हूं और न ही असफलता का सामना करने पर उदास होता हूं.
बता दें, संगीतकार को इस साल पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया है. इसके अलावा ‘नाटू-नाटू’ गाने ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में अपनी जगह बनाई है. एम एम कीरवानी ने तमिल, तेलुगु और हिंदी में कई लोकप्रिय गानों को कंपोज किया है.
यह भी पढे –
क्या आप भी बिना ब्रश किए पीते हैं चाय? हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News