बोकारो (एजेंसी/वार्ता): आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बुड़ारी विधायक संजीव झा ने आज कहा कि उनकी पार्टी देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली पार्टी है । हाल ही में हुए चुनाव और आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद यह बात साबित हो गई है।
झा ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी कल गुजरात में 13 प्रतिशत मत प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। यह देश में अब नये विकल्प के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 2024 में पार्टी विकल्प बनने की दिशा में काम कर रही है। झारखंड में राज्य सरकार काम करने की बजाय कभी ईडी से पूछताछ तो कभी विधायकों को बचाने में फंसी हुई है।
विधायक ने कहा कि पहले लोग हमें दिल्ली की पार्टी कहते थे। लेकिन पंजाब में सरकार के साथ गोआ में सात प्रतिशत और गुजरात में 13 प्रतिशत वोट हासिल कर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया है। अब पूरे देश में पार्टी चुनाव लडे़गी। इससे कई पार्टियों की नींद हराम हो गयी है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: केरल के CM पिनाराई विजयन शनिवार को चार्टर गेटवे का उद्धाटन करेंगे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News