विदेशी बाजारों की गिरावट के दबाव के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव नरम रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल और दाल-दलहन में मिलाजुला रुख रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा सप्ताहांत पर 27 रिंगिट की गिरावट के साथ 3653 रिंगिट प्रति टन रह गया। इसी तरह नवंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.56 सेंट उतरकर 50.78 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
सप्ताहांत पर खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान सूरजमुखी तेल 148 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया। वहीं, सरसों तेल, मूंगफली तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सप्ताहांत पर सरसों तेल 13187 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 19926 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 12160 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 11062 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 8333 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 10200 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
दाल-दलहन : बीते सप्ताह दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। सप्ताहांत पर चना 50 रुपये और दाल चना 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई। वहीं, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
सप्ताहांत पर चना 6200-6300, दाल चना 7200-7300, मसूर काली 7650-7550, मूंग दाल 9500-9600, उड़द दाल 10200-10300, अरहर दाल 8500-8600 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
अनाज : अनाज मंडी में मिश्रित रुझान रहा। साप्ताहांत पर गेहूं 100 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया जबकि चावल के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
इस दौरान (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2700-2800 रुपये और चावल 2800-2900 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : बीते सप्ताह मीठे के बाजार में स्थिरता रही। चीनी और गुड़ के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे। साप्ताहांत पर चीनी एस 3590-3690, चीनी एम. 3900-4000, मिल डिलीवरी 3470-3570 और गुड़ 4400-4500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News