बचपन में स्कूल के बाहर ठेले पर मिलने वाला खट्टा-मीठा कैथा याद है? इमली के साथ अक्सर इसे बेचा जाता था, और बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसके चटपटे स्वाद का दीवाना होता था।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर ये फल सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है?
आयुर्वेद में कैथा को कई बीमारियों के इलाज में उपयोगी बताया गया है। चलिए जानते हैं, इस छोटे से दिखने वाले फल के बड़े-बड़े फायदे:
1. कान के दर्द में आरामदायक
अगर आपको अक्सर कान में दर्द होता है, तो कैथा का रस बेहद असरदार हो सकता है।
बस इसके रस की 1-2 बूंद कान में डालें, आपको दर्द से जल्दी राहत मिल सकती है।
2. गले के इंफेक्शन में फायदेमंद
गले में खराश या संक्रमण हो जाए तो कैथा का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारे करें, इससे गले की सूजन और जलन दोनों में आराम मिलेगा।
फल खाने से भी फायदा होता है।
3. बच्चों के पेट दर्द की रामबाण दवा
अगर आपके बच्चे को पेट दर्द की शिकायत है, तो
कैथे के गूदे में बेलगिरी मिलाकर एक शरबत बनाएं।
इस शरबत को पिलाने से बच्चों को पेट दर्द से राहत मिलती है।
4. आंखों के लिए लाभकारी
कैथे के पत्तों के रस में थोड़ा शहद मिलाकर उसे काजल की तरह आंखों में लगाएं।
इससे आंखों की जलन, खुजली और सूजन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
यह आंखों को ठंडक भी देता है।
5. हिचकी रोकने में असरदार
लगातार हिचकी आने पर घबराने की जरूरत नहीं, बस इतना करें:
1 चम्मच कैथे के रस में,
1 चम्मच आंवले का रस और
1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।
इससे हिचकी तुरंत रुक सकती है।
यह भी पढ़ें:
क्या एयरप्लेन मोड आज भी जरूरी है? जानिए इसके पीछे की पूरी साइंस
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News