दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट मेट गाला 2025 एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इवेंट शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और सेलेब्रिटीज का ग्लैमरस पहुंचना भी शुरू हो चुका है। इस बार मेट गाला में खास आकर्षण बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, जो अपने मां बनने के इस खूबसूरत दौर में रेड कारपेट पर जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वहीं, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इस बार मेट गाला में अपना डेब्यू करेंगे।
कब और कहां होगा आयोजन?
मेट गाला 2025 का आयोजन 5 मई को न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी यह फैशन इवेंट बड़े ही ग्रैंड लेवल पर आयोजित किया जा रहा है। इस साल की थीम है ‘सुपरफाइन टेलरिंग: ब्लैक स्टाइल’, जो ब्लैक फैशन और कल्चर को नया आयाम देने के लिए समर्पित है। इस थीम के जरिए कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के स्प्रिंग शो को भी हाइलाइट किया जाएगा।
कहां देखें लाइव?
मेट गाला 2025 को इस बार भी वोग मैनेज कर रहा है। अच्छी खबर यह है कि इस बार इवेंट को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें वोग का यूट्यूब चैनल भी शामिल है। रेड कारपेट कवरेज मंगलवार 6 मई को भारतीय समय अनुसार शाम 6 बजे से शुरू होगी।
1948 से लेकर अब तक का सफर
मेट गाला की शुरुआत साल 1948 में ‘सोसायटी मिडनाइट सपर’ के रूप में हुई थी और आज यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट्स में से एक बन चुका है। हर साल की तरह इस बार भी हिंदी सिनेमा से लेकर इंटरनेशनल सेलेब्स तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के अलावा इस बार शाहरुख खान के शामिल होने की भी चर्चा ज़ोरों पर है, जिससे फैंस में उत्सुकता और बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:
धोनी का संन्यास टला? कोच बनर्जी बोले – अगले साल भी खेल सकते हैं माही
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News