केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले देहरादून पूरी तरह सज कर तैयार है। सड़कों की मरम्मत कर सड़को को गड्ढा मुक्त कर दिया है। आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह आज शाम 5:00 बजे के करीब भाजपा प्रदेश कार्यालय आएंगे जो की देहरादून के डालनवाला में बालवीर रोड पर स्थित है। बालवीर रोड भगवा के रंग में रंगा नज़र आ रहा है।
एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान अमित शाह पहले नरेंद्र नगर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे ,इस बैठक में देश के चार राज्यों के मुख्यमंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य शामिल है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 अक्टूबर की शाम देहरादून पहुंच चुके हैं जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऑनलाइन जुड़ने की खबर है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ऑनलाइन जुड़ेंगे।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News