बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म किलर सूप 11 जनवरी को रिलीज होगी।
मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘किलर सूप’ सस्पेंस थ्रिलर है। मनोज वाजपेयी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ‘किलर सूप’ का एक लेटेस्ट पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है।
ट्वीट में मनोज वाजपेयी ने लिखा है,इस फिल्म की कहानी बेहद विचित्र है, जिस पर भरोसा करने के लिए आपको इसे पूरा देखना होगा। मेरी और कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म किलर सूप 11 जनवरी को 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News