मशहूर कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर है’ में मनमोहन तिवारी का रोल निभाने वाले रोहिताश गौड़ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं. वो आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं और उनके जीवन में जो भी चलता है इस बात की जानकारी वो अपने सोशल मीडिया पर देते रहते हैं और हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है कि उनके फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं.
टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर है’ के मनमोहन तिवारी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी पत्नी रेखा के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए रोहिताश गौड़ ने लिखा कि इस हादसे को गुजरे 21 साल हो गए, मेरा मतलब है आज हमारी मैरिज एनिवर्सिरी है. इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि दोनों की हाल ही में शादी हुई है. इस फोटो को शेयर करते ही लोगों के के कमेंट्स की झड़ी लग गई है. लोग जी खोलकर रोहिताश और रेखा को बधाइयां दे रहे है. यही नहीं, शो में कभी अनीता भाभी का रोल निभाने वाली सौम्या टंडन ने भी रोहिताश को एनिवर्सिरी की मुबारकबाद दी है.
आपको बता दें, एक्टर रोहिताश गौड़ की रियल लाइफ पत्नी रेखा गौड़ हैं, जो एकदम सिंपल जिंदगी जीना पसंद करती हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर रेखा गौड़ अपनी फैमिली फोटोज में काफी स्टाइलिश नजर आती हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा गौड़ टाटा मेमोरियल सेंटर में बतौर साइंटिफिक असिस्टेंट रह चुकी हैं. सोशल मीडिया पर रोहिताश फैमिली फोटोज शेयर करते हैं जिनमें उनकी पत्नी और दो बेटिया गीति और संजिती गौड़ नजर आती हैं. ‘तिवारी जी’ की बड़ी बेटी गीति अपनी करियर एक्टिंग और मॉडलिंग में ही बनाना चाहती हैं.
यह भी पढे –
जानिए,गर्दन झुका कर आप भी चलाते हैं फोन तो हो सकता है टेक्स्ट नेक सिंड्रोम का खतरा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News