भोपाल (एजेंसी/वार्ता): पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की जयंती पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें नमन करते हुए उनका स्मरण किया है। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं। कठिन परिस्थितियों में भी राजनीति के उच्च आदर्शों का पालन करने वाले आप जैसे नेता सदैव युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।’
श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक मधुकर दत्तात्रेय देवरस की जयंती पर उनका भी स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। श्री चौहान ने लिखा है कि श्री देवरस के राष्ट्रवादी विचार सदैव देश और समाज के उन्नति के लिए हम सबको प्रेरित करते रहेंगे।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: पेंशन को लेकर कमलनाथ का ट्वीट, कांग्रेस सरकार बनते ही बहाल होगी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News