बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं, जो उनके फैंस को बहुत आते हैं. अब माधुरी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं.
माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने डांस से फैंस का दिल जीत लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित कला फिल्म के गाने घोड़े पे सवार पर थिरक रही हैं. इस गाने को फिल्म में अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया है, लेकिन अब फैंस का कहना है कि माधुरी ने अनुष्का से अच्छा डांस किया है.
वीडियो में माधुरी दीक्षित ग्रीन एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं. उन्होंने मैचिंग कलर का ब्रेसलेट पहना है और अपने बालों को खुला रखा है. स्माइल और लिपसिंक के साथ माधुरी ने परफेक्ट एक्सप्रेशंस देते हुए घोड़े पे सवार गाने पर डांस किया है. मालूम हो कि इस गाने को सिरीशा भागवतुला ने अपनी आवाज दी है और इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है.
माधुरी दीक्षित ने डांस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बलमा घोड़े पे क्यों सवार हैं?’ इस वीडियो पर सिंगर सिरीशा भागवतुला ने कमेंट किया, ‘ओह माय गॉड. द बेस्ट. ये देखकर मेरी मां सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगी’. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ‘आपने अनुष्का शर्मा से बेहतर डांस किया.’ दूसरे कमेंट किया, ‘रील्स की क्वीन वापस आ गई’.
वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित पिछली बार मजा मा फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने गजराज राव, रित्विक भौमिक और बरखा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर किया था. ये मूवी पिछले साल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News