कैंसर एक घातक बीमारी है, लेकिन समय रहते पहचाना जाए तो इसका इलाज संभव है। सिर और गर्दन का कैंसर (Head and Neck Cancer) भारत में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कैंसर गले, मुंह, जीभ, थायरॉइड, स्वरयंत्र, जबड़े और गले की लिम्फ नोड्स को प्रभावित कर सकता है।
हालांकि यह सुनने में डरावना लगता है, लेकिन समय रहते इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान और सही इलाज से मरीज पूरी तरह ठीक भी हो सकते हैं। समस्या तब खड़ी होती है जब लोग शुरुआती संकेतों को मामूली समझकर अनदेखा कर देते हैं।
शुरुआती लक्षण जो संकेत देते हैं खतरे का
डॉक्टरों के अनुसार, सिर और गर्दन के कैंसर के लक्षण अक्सर सामान्य ENT समस्याओं जैसे लग सकते हैं। लेकिन यदि ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो सतर्क हो जाना चाहिए:
गले में लगातार खराश या सूजन
मुंह या जीभ में छाले जो ठीक न हों
बोलने या निगलने में कठिनाई
कानों में दर्द या सुनने में कमी
गर्दन में गांठ या सूजन
मुंह से दुर्गंध या खून आना
वज़न में अचानक गिरावट
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर उपरोक्त लक्षण दो सप्ताह से अधिक समय तक बने रहें, तो ENT विशेषज्ञ से जांच कराना जरूरी है।
डॉक्टर की राय: समय पर पहचान ही बचाव है
कैंसर रोग विशेषज्ञ, का कहना है कि,
“भारत में सिर-गर्दन कैंसर के मामलों में 70% से अधिक मरीज तब आते हैं जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। इसका मुख्य कारण है जागरूकता की कमी और शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना।”
वे बताते हैं कि यह कैंसर पुरुषों में अधिक पाया जाता है, खासकर उन लोगों में जो तंबाकू, गुटखा, पान मसाला या शराब का सेवन लंबे समय से करते हैं।
किन कारणों से बढ़ता है सिर-गर्दन का कैंसर?
तंबाकू और धूम्रपान का सेवन
शराब की लत
ओरल हाइजीन की खराब स्थिति
HPV वायरस का संक्रमण
प्रदूषण और रसायनों के संपर्क में रहना
पोषण की कमी
बचाव और सावधानी के उपाय
तंबाकू और शराब से दूरी बनाए रखें
नियमित रूप से ओरल चेकअप कराएं
संतुलित आहार लें और विटामिन से भरपूर भोजन करें
धूप और प्रदूषण से बचें
किसी भी गले या मुंह की परेशानी को नजरअंदाज न करें
साल में एक बार ENT विशेषज्ञ से जांच कराएं, खासकर यदि आप जोखिम वाले वर्ग में आते हैं
यह भी पढ़ें:
बरसात में इम्यूनिटी बढ़ानी है? डाइट में शामिल करें यह बीज का पाउडर, संक्रमण रहेगा दूर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News