उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है। जिले में राजकीय रेलवे पुलिस के चिलबिला स्टेशन के प्लेटफार्म के पास रविवार की सुबह ट्रेन से कटा हुआ एक युवक-युवती का शव बरामद किया गया, जो प्रेमी-प्रेमिका बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों घर से बहाना कर निकले थे। प्रेमिका दर्शन का बहाना कर घर से निकली थी, जबिक प्रेमी ने पुलिस में भर्ती की बात कही थी।
नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने रविवार को बताया कि चिलबिला रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के निकट रविवार की सुबह ट्रेन से कटा हुआ युवक एवं युवती का शव बरामद किया गया, जिनकी पहचान राजेंद्र सरोज (28) निवासी बड़ागांव थाना संग्रामपुर जिला अमेठी और ममता सरोज (22) निवासी पिचूरा थाना सांगीपुर जिला प्रतापगढ़ के रूप में की गई।
पुलिस छानबीन के आधार पर बताया कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे, जिन्होंने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। ममता दर्शन करने और राजेंद्र पुलिस में भर्ती के बहाने घर से निकले थे, स्टेशन पर लोगों ने दोनों को घूमते देखा भी था। उन्होंने बताया कि जीआरपी ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन की जा रही है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News