टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इन दिनों विनायक को लेकर जबरदस्त बवाल चल रहा है. जब से विनायक का सच पाखी और सई के सामने आया है. दोनों एक-दूसरे से अपने बेटे को लेकर लड़ने लगी हैं. पाखी किसी भी हाल में अपना बेटा नहीं देना चाहती और दूसरी तरफ सई अपने कलेजे के टुकड़े वीनू को पाने के लिए कुछ भी कर सकती है.
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इन दिनों पाखी विनायक को सई की नजरों से बचाने के लिए स्कूल तक नहीं भेज रही है. यही नहीं, सच जानने के बाद पाखी विनायक के साथ अजीब बर्ताव करने लगी है और यह बात घरवालों के गले भी नहीं उतर रही है. इस बीच पाखी को खबर मिली है कि विराट का ट्रांसफर मुंबई हो सकता है तो उसके चेहरे पर एक अलग सी लालिमा आ गई है और उसे एक नया तरीका मिल गया है, जिससे वो अपने बेटे को सई से दूर रख सकती है.
‘गुम है किसी के प्यार में’ में आज के एपिसोड में देखा गया कि जब सई को इस बात का पता चलता है कि विराट और पाखी विनायक को लेने मुंबई जाने वाले हैं तो इस बात से परेशान होकर सई रात में चव्हाण निवास पहुंच जाती है और वीनू के पास जाती है लेकिन तभी पाखी वहां आ जाती है और वीनू के साथ सो जाती है.
यह भी पढे –
क्या आप भी हेल्दी खाकर अपना वजन करना चाहते हैं कम, फॉलो करें ये डाइट
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News