हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा सही वजन बनाए रखने की सलाह देते हैं क्योंकि मोटापा कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए बढ़ते वजन पर समय रहते कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है, लेकिन कुछ नेचुरल ड्रिंक और फूड्स को डाइट में शामिल कर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को और आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे:
पुदीने का पानी
पुदीने में मौजूद गुण आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं और गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। पुदीने के ताजे पत्ते लेकर पानी में उबालें और फिर छानकर इसका नियमित सेवन करें। यह ड्रिंक आपके वजन कम करने में मदद करेगी।
अदरक का पानी
दादी-नानी के नुस्खे से जाना माना अदरक का पानी वेट लॉस के लिए बहुत फायदेमंद है। गुनगुने पानी में अदरक का टुकड़ा डालकर उबाल लें, फिर छानकर पिएं। अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण न केवल वजन कम करने में, बल्कि आपकी पूरी सेहत को बेहतर बनाने में भी मददगार हैं।
नींबू पानी
गुनगुने पानी में ताजा नींबू का रस मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। साथ ही यह पेट की समस्याओं को भी दूर करता है। लेकिन ध्यान रखें कि इन ड्रिंक्स के साथ नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें:
मिलावटी पनीर से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, खरीदने से पहले ज़रूर करें ये जांच
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News