लिवर होगा लोहे जैसा मजबूत, जानिए आसान घरेलू उपाय

शरीर में कई अहम अंग होते हैं, लेकिन लिवर (यकृत) की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह न केवल भोजन को पचाने में मदद करता है, बल्कि विषैले तत्वों को बाहर निकालने, पाचन एंजाइम्स बनाने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, और फैट्स के मेटाबॉलिज्म में भी बेहद अहम है।

मगर बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, एल्कोहल सेवन और दवाइयों के अत्यधिक प्रयोग से लिवर पर सीधा असर पड़ता है, जिससे यह कमजोर होने लगता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो कमजोर लिवर फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, और यहां तक कि लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियों की वजह बन सकता है।

लिवर कमजोर होने के संकेत

लिवर की खराब सेहत के संकेत शरीर समय रहते देना शुरू कर देता है, जैसे:

लगातार थकान महसूस होना

पेट फूलना या भारीपन

त्वचा या आंखों का पीला पड़ना (जॉन्डिस)

अपच, भूख में कमी

मुँह का स्वाद बिगड़ना

पेट के दाईं ओर दर्द

अगर ये लक्षण बार-बार महसूस हो रहे हैं, तो समय रहते सावधानी जरूरी है।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं:
“लिवर की देखभाल आयुर्वेद में सदियों से जड़ी-बूटियों और खानपान के माध्यम से की जाती रही है। यदि कुछ आसान उपाय नियमित रूप से अपनाए जाएं, तो लिवर को मजबूती दी जा सकती है।”

1. आंवला का सेवन करें

आंवला विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह लिवर की कोशिकाओं को डिटॉक्स करता है और उसे मजबूत बनाता है। रोज सुबह एक चम्मच आंवला जूस पीना लाभकारी है।

2. गुनगुना पानी और नींबू

खाली पेट गुनगुना पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और लिवर पर बोझ कम होता है।

3. हल्दी वाला दूध

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर होता है। रात को सोने से पहले हल्दी दूध लिवर के लिए लाभकारी होता है।

4. पपीता और गाजर का रस

ये दोनों फल लिवर की सफाई में मदद करते हैं और पाचन में सुधार लाते हैं। सप्ताह में 3-4 बार इसका सेवन करें।

5. एलोवेरा जूस

एलोवेरा लिवर को ठंडक देता है और सूजन को कम करता है। सुबह खाली पेट 10-15ml एलोवेरा जूस फायदेमंद होता है।

6. भोजन में इन चीज़ों से परहेज़ करें

तेलिय खाना, अत्यधिक मीठा, अल्कोहल, प्रोसेस्ड फूड और पेस्ट्री जैसी चीज़ें लिवर पर बोझ बढ़ाती हैं। इनसे बचना ही बेहतर है।

दिनचर्या में ये बदलाव भी ज़रूरी

व्यायाम करें: रोजाना 30 मिनट वॉक या योग करें।

भूख से ज्यादा न खाएं: ओवरईटिंग लिवर पर दबाव डालता है।

रात को जल्दी खाएं: देर रात खाना लिवर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है।

नींद पूरी लें: लिवर की मरम्मत का काम शरीर नींद के दौरान करता है।

यह भी पढ़ें:

बार-बार दस्त आना सिर्फ संक्रमण नहीं, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत