किली पॉल ने बहन नीमा पॉल के साथ एक और धमाकेदार वीडियो साझा कर दिया है. वायरल हो रही इस वीडियो में किली पॉल अपने प्यार भरे इकरार का खुलेआम ऐलान करते नजर आ रहे हैं. तंजानिया के रहने वाले किली पॉल ने देशभर में खूब नाम कमा लिया है. किली पॉल बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और भोजपुरी से लेकर साउथ सिनेमा के सुपरहिट गाने और डायलॉग पर वीडियो बनाते नजर आते हैं. इन दिनों वह एक से एक सुपर हिट गाने पर वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में किली पॉल ने रोमांटिक वीडियो साझा की है जिसमें उनके किलर एक्सप्रेशंस लोगों के दिलों पर तीर चलाते नजर आ रहे हैं.
वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि किल्ली पॉल को यह गाना बेहद पसंद है. वह पूरे एक्सप्रेशन और फील के साथ इस वीडियो को शूट करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए किली पॉल ने कैप्शन में लिखा- दिस सॉन्ग… रिमझिम होती बारिश में किली पॉल ने ये वीडियो शूट किया है.
वैसे यह कोई पहली वीडियो नहीं हैं जिसमें किली पॉल ने अपना रोमांटिक अंदाज दिखाया हो, उनके किलर एक्सप्रेशंस हमेशा से ही लाखों लड़कियों के दिलों को घायल करते नजर आए हैं. किली पॉल ने बीते 1 साल में खूब नाम कमा लिया है. रोजाना इंटरनेट पर उनकी कोई ना कोई वीडियो वायरल होती नजर आती है. किली पॉल देश के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में भी एंट्री कर चुके हैं.
यह भी पढे –
क्या आप भी हेल्दी खाकर अपना वजन करना चाहते हैं कम, फॉलो करें ये डाइट
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News