मोबाइल चार्ज होने के बाद हम अक्सर चार्जर को सॉकेट में ही छोड़ देते हैं, सोचते हैं कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी-सी लापरवाही आपकी जेब और देश दोनों पर भारी पड़ रही है?
❌ गलतफहमी है भारी
बहुत से लोगों को लगता है कि चार्जर तभी बिजली खपत करता है जब मोबाइल उससे जुड़ा हो। लेकिन असलियत ये है कि सॉकेट में लगा चार्जर बिना किसी डिवाइस के भी बिजली खींचता रहता है और ये धीरे-धीरे बिजली के बिल में जुड़कर बड़ी रकम बना देता है।
⚡ हर सेकंड जल रही है कीमती बिजली
जानकारी के मुताबिक, भारत में लोग हर साल करीब 22 करोड़ यूनिट बिजली सिर्फ इसलिए बर्बाद कर देते हैं क्योंकि उन्होंने चार्जर सॉकेट में ही छोड़ रखा होता है।
इसका मतलब है कि हर दिन 6 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली इस लापरवाही में फुंक रही है, यानी हर सेकंड 419 यूनिट बिजली बर्बाद।
💸 पैसों की भाषा में समझें नुकसान
एक चार्जर अगर सॉकेट में यूँ ही लगा है, तो वह रोजाना करीब 7.2 वॉट बिजली खपत करता है।
इससे हर दिन करीब 4 पैसे, महीने में 1.30 रुपये और साल में 15.60 रुपये तक का खर्च होता है।
अब सोचिए, अगर हर घर में 3–4 चार्जर यूँ ही लगे हैं, तो कितनी बिजली और पैसा बर्बाद हो रहा है।
कुल मिलाकर, इस लापरवाही से देश में हर साल करीब 220 करोड़ रुपये की बिजली की बर्बादी होती है।
🔥 आग का भी खतरा
बिजली का नुकसान तो एक बात है, लेकिन सॉकेट में छोड़ा गया चार्जर आग का कारण भी बन सकता है।
जब चार्जर लगातार प्लग में रहता है, तो उसमें बिजली का प्रवाह चालू रहता है, जिससे वह गर्म हो सकता है और फट भी सकता है।
इससे घर में आग लगने का गंभीर खतरा रहता है।
✅ क्या करें?
मोबाइल चार्ज होने के बाद चार्जर को तुरंत प्लग से निकालें।
पुराने चार्जर या ढीले सॉकेट का प्रयोग न करें।
चार्जिंग के समय ध्यान रखें कि चार्जर गर्म न हो।
यह भी पढ़ें:
टू-स्टेप वेरिफिकेशन भी फेल? Telegram बॉट कर रहा है आपकी निजी जानकारी की खुली बिक्री
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News