सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. वहीं हाल ही में फिल्म का टीजर 25 जनवरी को रिलीज हुआ था जिसके बाद फैंस भाईजान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कमाल आर खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर लिखा है, “ सलमान खान के पास कोर्ट का ऑर्डर है कि मैं उनकी फिल्म का रिव्यू नहीं कर सकता. मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं इसलिए मैं कानून नहीं तोड़ सकता. जनता मुझसे फिल्म #KisiKaBhaiKisiKiJanTeaser के रिव्यू करने की रिक्वेस्ट कर रही है इसलिए मैं सलमान खान से अनुरोध कर रहा हूं कि मुझे इसका रिव्यू करने की अनुमति दें.
बता दें कि सलमान खान ने केआरके के खिलाफ केस दर्ज कराया था. दरअसल केआरके ने सलमान खान की फिल्म के रिव्यू में काफी फालतू बातें कही थीं. जिसके बाद बॉलीवुड के सुल्तान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवा दिया था. सलमान खान ने आरोप लगाया था कि कमाल आर खान सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. इस फिल्म को 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया जाएगा.
यह भी पढे –
क्या आप जानते है,चिलगोजा के सामने काजू बादाम भी फेल, खाते ही कमजोरी हो जाएगी दूर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News